होली 2025 शुभ मुहूर्त,दिन, विशेष उपाय सहित।

World Of Winner
2


(toc) #title=(Table Of Content)



1. होली के त्यौहार से आप क्या सीखते है ?


होली एक ऐसा त्यौहार है जो आपके शत्रु को भी आपका मित्र बना देता है क्योकि होली बुराई को दूर कर अच्छाई को स्थापित करती है, टूटे दिलो को पुनः जोड़ने का कार्य करती है इसलिए तो होली सभी त्योहारों में खास मानी जाती है जो रंगों से आपके जीवन को भर देती है आपके बिखरे रिश्ते को पुनः आपसे जोड़ देती है। 



वर्ष 2025 में कब है होली का पर्व आइए जानते है -


 2. होली 2025 तिथि:-  


शुक्रवार,14  मार्च, 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा।


3. जानें होलिका दहन कब है? 


 होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च, 2025 को होगा।


 यह बहुप्रतीक्षित हिंदू उत्सव एकजुटता, खुशी और रीति-रिवाजों का एक शानदार त्योहार है जो दुनिया भर में प्रचलित है। होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।


होली का त्यौहार हिंदू धर्म और रीति-रिवाजों में अच्छी तरह से स्थापित है। होली का उत्सव दो चरणों में मनाया जाता है:-


होलिका दहन को (छोटी होली) के रूप में जाना जाता है: इस दिन, लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बड़ी अग्नि को प्रज्वलित करते  हैं, हिंदू लोककथाओं के अनुसार यह होलिका दहन  प्रह्लाद और होलिका की कथा की समीक्षा करते हैं।


रंगवाली होली अगले दिन मनाई जाती है जब लोग एक-दूसरे को रंग-बिरंगे फूल देते हैं, एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते है और खुशियाँ मनाते हैं। ऐसा माना जाता है होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे सभी गीले शिकवे मिटा कर लोग एक दूसरे के करीब आ जाते है एक दूसरे को होली की शुभकामना देते है। 


भगवान श्री कृष्ण से जुड़े स्थान जैसे - मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव और बरसाना में होली के उत्सव का विशेष महत्व है - ये स्थान भगवान श्री कृष्ण के अस्तित्व से जुड़े हैं। बरसाना की लट्ठमार होली, ये सभी परम्पराए प्रयटकों को अपनी और आकर्षित करती है। लोग इस उत्सव में भाग लेते है नाचते गाते है एक दूसरे को गले लगा कर होली का त्यौहार एक जश्न के रूप में मनाते है। 


एक खास उपाय जिसे बहुत कम लोग जानते है आज मैं आपको बताने जा रही हूँ जिसे आपको होलिका दहन वाले दिन पर अवश्य करना चाहिए। 


4. होली पर  विशेष उपाय को अवश्य करें। 


उपाय इस प्रकार है - होलिका दहन वाले दिन सुबह उठ कर अपना सारा कार्य कर स्नान से पूर्व आप पिली सरसों या काली सरसों का उबटन बना ले और उसमे थोड़ी हल्दी और सरसों का तेल मिला कर अपने चहरे और हाथ पर लगा ले 5 mint बाद उस उबटन को धो ले, बचे हुए उबटन को होलिका दहन में डाल दे,याद रहे वो उबटन किसी ऐसे स्थान पर ना गिरे जहां किसी के पाँव पड़े। ऐसा माना जाता है इस दिन इस उपाय को करने से आपके आस पास की सारी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। 


आशा करती हूँ आप सब को मेरे द्वारा दी गई जानकारी बेहद पसंद आई होगी। मैं यही दुआ करती हूँ आने वाली होली का त्यौहार आपके बेरंग जीवन को खुशियों के रंग से रंगीन बना दे आपके उदास चेहरे को मुस्कान से भर दे, आपकी हर समस्याओं का नाश कर आपके जीवन को आसान बना दे। 


Post a Comment

2Comments


  1. Thank you from the bottom of my heart for the information given about Holi and this special remedies.👍

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Accepted !)

Our Website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!