समय भी लेता मुझसे मोहलत, मुझे न वैभव चाहिए न दौलत,
संसार की देख ऐसी हालत,जहां हर कोई करता अपनी वकालत,
भूल गया की सबसे बड़ी है मेरी अदालत,
जहां गुनाहों की केवल सजा होती है,
न कोई मरहम न दवा,न कोई सबूत न कोई गवाह होता यहां,
क्योकि कोई भी गुनाह नहीं छिप सकता मेरी आँखों से यहां।
सत्य को तुम कब तक दबाओगे,
एक दिन असत्य में खुद उलझ जाओगे,
होगा सामना जब दुनिया की हकीकत से तुम्हारा,
उसी क्षण तुम मेरा परिचय जान जाओगे।
ये धर्म और अधर्म की लड़ाई है,
कलयुग के अंत की घड़ी अब आई है,
पृथ्वी पाप के बोझ से भर आई है,
इसी पाप को मिटाने इस धरा पर,
लेकर अवतार एक महाशक्ति आई है।
कभी बुजुर्गो का तिरस्कार,कभी मासूमों पर प्रहार,
कभी छोटी कन्याओं और बेटियों पर अत्याचार,
कुदृष्टि डालना नारियों पर, अपनाया ये दुर्व्यवहार,
तो आ रही हूँ मैं करने तुम्हारा संहार।
जो लिप्त है बुराई और झूठ में, उनके लिए एक चेतावनी हूँ मैं,
परोपकारियों के लिए सौम्य, मगर दुष्टों के लिए विकराल हूँ मैं,
कलि के प्रकोप में उलझे मानव, ये न समझ सके कौन हूँ मैं,
मेरी शांति को कमजोरी न समझना, दिए कुछ वचनों के खातिर मौन हूँ मैं।
जब इंसान का विवेक मर जाता है,
वो अपने नाश को तैयार हो जाता है,
कलि के प्रभाव में आज मानव दानव बना है,
देख संसार की इस दशा को प्रकृति का प्रकोप बढ़ा है।
हार और जीत तो पहले से तय होती है,
सबके प्रत्येक कर्मो की खबर प्रकृति को होती है,
कब तक सत्य को झुठलाओगे, कर प्रकृति को असंतुलन,
तुम प्रकृति के महाप्रकोप से अब नहीं बच पाओगे।
Looking at the state of the world, where everyone pleads their own case,
They forget that my court is the highest,
Where only punishment is meted out for sins,
There is no ointment or medicine, no evidence or witness here.
Because no sin can be hidden from my eyes here.
How long will you suppress the truth?
One day you will get entangled in your own lies.
When you finally face the reality of the world,
At that very moment, you will know who I am.
This is a battle between righteousness and unrighteousness,
The time for the end of the Kali Yuga has arrived,
The Earth is burdened with the weight of sin,
And to eradicate this sin from this world,
A great power has descended in the form of an avatar.
Sometimes disrespecting the elders, sometimes attacking the innocent,
Sometimes committing atrocities against young girls and daughters,
Casting evil eyes upon women, adopting this wicked behavior,
So here I come to bring about your destruction.
I am a warning to those who are involved in evil and lies,
Gentle towards the benevolent, but fearsome towards the wicked,
Humans entangled in the wrath of Kali Yuga cannot understand who I am,
Do not mistake my peace for weakness; I am silent for the sake of certain promises I have made.
When a person's conscience dies,
They become ready for their own destruction,
Under the influence of Kali Yuga, humanity has become demonic,
Seeing the state of the world, nature's wrath has increased.
Victory and defeat are predetermined,
Nature is aware of everyone's every action,
How long will you deny the truth, causing imbalance in nature?
You will not be able to escape nature's wrath any longer.


