न भविष्य मालिका,न किसी ग्रंथ में कल्कि की गाथा का वर्णन नहीं है किसी पुष्तक और पुराण में।
आज संसार में न जाने कितने नकली कल्कि बने घूम रहे है, खुद को कल्कि बता कर लोगों को गुमराह कर रहे है,मगर जो असली कल्कि है वो सबकुछ जानकर भी अपना परिचय दुनिया से छिपा रहे है, क्योकि ईश्वर के किसी भी अवतार को अपना परिचय बताना नहीं पड़ता समय आने पर खुद लोगों के समक्ष सत्य प्रकट हो जाता है।
आज मैं संसार से बस एक प्रश्न करना चाहूंगी क्या आपको अपना भविष्य पता है ? कल क्या होगा आपको पता है ? बेशक नहीं पता यदि पता होता तो आप मनुष्य नहीं भगवान कहलाते आज जो लोग इंटरनेट पर बता रहे है कल्कि कब आएंगे और कल्कि कौन है कल्कि का जन्म कहाँ हुआ है और इस समय कल्कि कहाँ है ? ये सब उन्हें पता है कलयुग का अंत, ये सब कब कैसे होगा उन्हें पता है तो ऐसी बातों पर यकीन उन्हें होगा जो ईश्वर पर विश्वास न कर इंसानों की बातों पर विश्वास करते है।
ईश्वर कभी नहीं चाहेंगे उनके कार्य में कोई हस्तछेप करें ईश्वर को आपकी सराहना और प्रसंशा की कोई आवश्यकता नहीं इसलिए कोई भी अवतार अपने अवतार का रहस्य गुप्त रखता है यदि इंसान जान जाएंगे तो उनके कार्य में बाधा उतपन्न हो सकता है। राम को यदि पहले से माता कैकेयी पहचान गई होती तो उन्हें वनवास न भेजती। कृष्ण को यदि कौरवों ने पहचान लिया होता तो महाभारत न होता दुष्टों पापियों के अंत हेतु तथा धर्म की पुनः स्थापना हेतु ईश्वर का इस धरा पर आगमन होता है वो किसी न किसी अवतार में पृथ्वी पर प्रकट होते है।
कल्कि कौन है और कहाँ उपस्थित है ये बस कल्कि और उनके इस लीला में शामिल अवतारों को ज्ञात है न कि किसी ज्योतिष और किसी पुस्तक में इस रहस्य को उजागर किया गया है। इसलिए आप अपने विवेक और ज्ञान का प्रयोग उचित स्थान पर करें। क्योकि कल्कि को पहचानना इतना आसान नहीं वो आपके समक्ष होकर गुजर भी जाए तो भी आपको पता नहीं चलेगा क्योकि ईश्वर का कोई भी अवतार आम इंसान की ही तरह साधरण जीवन जीते है यही उनकी लीला है। फिर आप क्यों खुद को कल्कि को ढूंढने और पहचानने में परेशान कर रहे है अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है ?
आप अपने कर्मों को सुधारें सही मार्ग का चयन करें अपने माता पिता,भाई-बहन,जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें समय आने पर कल्कि स्वयं सामने आ जाएंगे क्योकि ये दुनिया नहीं जानती कल्कि कौन है और कहाँ है? मगर कल्कि को सब पता है।
कल्कि कोई मेहमान नहीं जो अपने आने की सूचना देंगे। वो एक महाशक्ति है जो गुप्त रह कर अपना कार्य समाप्त कर संसार को पुनः पाप से मुक्त करेंगे।
Neither the Bhavishya Malika nor any other scripture, book, or Purana contains a description of the story of Kalki.
Today, countless fake Kalki figures are roaming the world, misleading people by claiming to be Kalki. However, the real Kalki, despite knowing everything, is concealing his identity from the world, because no avatar of God needs to reveal their identity; the truth is revealed to people on its own when the time is right.
Today I would like to ask the world just one question: Do you know your future? Do you know what will happen tomorrow? Of course not. If you did, you wouldn't be human; you would be God. Today, there are people on the internet who are claiming to know when Kalki will come, who Kalki is, where Kalki was born, and where Kalki is now. They claim to know when and how the end of Kali Yuga will occur. Only those who don't believe in God and instead believe in the words of mere mortals will fall for such claims.
God would never want anyone to interfere in His work. God does not need your praise or admiration, which is why every avatar keeps the secret of their incarnation hidden. If humans were to find out, it could hinder His work. If Mother Kaikeyi had recognized Rama beforehand, she would not have sent him into exile. If the Kauravas had recognized Krishna, the Mahabharata war would not have happened. God descends to this earth to end the wicked and the sinners and to re-establish righteousness. He manifests Himself on Earth in one form or another.
Who Kalki is and where he is present is known only to Kalki himself and the avatars involved in his divine play; this secret has not been revealed in any astrological text or book. Therefore, use your discretion and knowledge wisely. Recognizing Kalki is not easy; he could pass right by you, and you wouldn't even know it, because God's avatars live ordinary lives just like any other human being – that is part of their divine play. So why are you troubling yourself and wasting your precious time trying to find and identify Kalki?
Improve your actions, choose the right path, and treat your parents, siblings, and spouse with kindness. When the time is right, Kalki will reveal himself, because the world doesn't know who is Kalki or where he is, but Kalki knows everything.
Kalki is not a guest who will announce his arrival. He is a supreme power who will complete his work secretly and free the world from sin once again.



बिल्कुल सही कहा आपने आज - कल हर कोई ईश्वर बना बैठा है । ईश्वर होने का आभास हमारे आस-पास होता है, हर क्षण ईश्वर हमारी रक्षा कर रहे हैं। हमें ईश्वर की ऊर्जा महसूस होती है , हम देख नहीं पाते हैं लेकिन ईश्वर हमें हर क्षण देख रहे होते हैं । हर हर महादेव जी 🙏🙏
ReplyDeleteसही बात है ईश्वर सदैव अपने भक्तों के साथ रहते है। बस जरूरत है खुद को समझने की उचित और अनुचित को समझने की।
Delete