इस सृष्टि की रचना मैंने की,सभी जीव-जंतु की रचना मैंने की। सभी पशु-पक्षियों,पेड़ पौधे और मनुष्यो में मैंने अपनी ऊर्जा का संचार किया मगर यहां के मानव अब अपने उचित कर्म और धर्म को भूल गए है पाप अधर्म के मार्ग पर चल कर मेरे द्वारा बनाई गई सृष्टि को बर्बाद करने में लगे है मगर क्या कभी मैंने ये कहा तुम सभी मनुष्यों पर मैंने इतना बड़ा उपकार किया और बदले में तुमने क्या किया ? मेरी दयाभाव,करुणा और ममता का तुमने ये सिला दिया ? क्यों ईश्वर तुम्हें कभी अपने द्वारा किए उपकार का बारंबार वर्णन नहीं करते क्या सभी मनुष्यों ने इस बात पर गौर किया है ?
क्योंकि सभी जीव-जंतु वनस्पति और प्राणी मेरी संतान है और ये फर्ज है माता पिता का कि वो अपनी संतान का पालन पोषण करें। मगर क्या संतान का कोई फर्ज नहीं बनता ? आज इस कलयुग में बहुत कम ऐसी संतान मौजूद है जो अपने माता पिता की उचित देखभाल करते है,कुछ ऐसी संतान भी है जो अपने माता पिता के लिए यदि कुछ करते है तो उन्हें बारंबार एहसान जताते है उन्हें याद दिलाते है मैंने बहुत कुछ किया मगर ऐसी संतानों को ये नहीं पता जब वो बाल्यावस्था में थे तो उनके माता पिता बहुत कष्ट और दुख दर्द को सहन कर उनकी परवरिश की, खुद ना खा कर अपनी संतान को उनका प्रिय भोजन कराया अपना भी निवाला उन्हें खिलाया। खुद पुराने कपड़े पहन कर अपनी संतान को हमेशा नए कपड़े पहनाएं, उन्हें पढ़ाया लिखाया इस काबिल बनाया ताकि जो कष्ट माता पिता ने उठाया वो कष्ट उनकी संतान को न हो सके।
मगर बड़े होने पर अपने पैरो पर खड़े होने पर वही संतान यदि माता पिता के लिए कुछ करती है तो बारंबार एहसान जताती है। कैसे भूल गए कि जब तुम अपने पैरो पर ठीक से खड़े नहीं हो पाते थे तो तुम्हारा हाथ थाम कर तुम्हें चलना किसने सिखाया ? आज तुम जब अपने पैरो पर खड़े हो गए चलना सीख गए कुछ पैसे कमाने लगे तो अपने माता पिता को एहसान जता कर उन्हें शर्मिंदा करने की भूल कर रहे हो। ये कर्तव्य है ये प्रत्येक संतान का फर्ज है इसमें कभी अहंकार और परोपकार की भावना नहीं होनी चाहिए। तुम करोड़ो दौलत भी कमा कर रख दो वो भी माता पिता की ममता उनकी करुणा का मुकाबला नहीं कर सकते क्योकि माता पिता अनमोल होते है बहुत खुशनसीब होती है वो संतान जिन्हें अपने माता पिता के लिए कुछ करने का अवसर प्राप्त होता है।
यही है जीवन का सार माता पिता से ही खुलता है तुम्हारे लिए कामयाबी का द्वार।
एक बात आज मैं समस्त संसार के समक्ष कहना चाहूंगी यदि अपने बड़े बुजुर्गो के लिए माता पिता के लिए आप कुछ करते हो उनकी सेवा देखभाल करते हो यदि आपके मन में कभी ये भावना नहीं आती कि मैंने सबके लिए बहुत कुछ किया तो समझ लेना आप ईश्वर की छत्रछाया में हो अर्थात आपने वास्तविक जीवन के उदेश्य को समझ लिया और आप जीवन में कभी निराश नहीं हो सकते क्योकि आपने वो धन पा लिया जिसे पाने में कई जन्म बीत जाते है।
बड़े बुजुर्ग दादा दादी, माता पिता क्या मायने रखते है ये मैं बखूबी जानती हूँ उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता चाहे कितना भी सेवा कर लो उनके प्यार और ममता के समक्ष कुछ भी नहीं आज भी जब मैं याद करती हूँ तो बस यही लगता है काश दादा दादी को मैं वापस ला पाती जो असंभव है ये तो दुनिया का दस्तूर है जो इस दुनिया से चला गया वो लौट कर नहीं आता बस यादे रह जाती है। इसलिए मेरी बातों को सदैव याद रखे कि भूल कर भी अपने बड़े बुजुर्गो का दिल न दुखाए।
I created this universe, I created all living beings. I infused my energy into all the animals, birds, plants, and humans. But the people here have now forgotten their proper duties and righteousness, and are treading the path of sin and unrighteousness, destroying the creation I made. But did I ever say, "I have bestowed such great favors upon all of you humans, and what have you done in return? Is this the reward you give for my compassion, mercy, and love?" Why doesn't God ever repeatedly describe the favors He has bestowed upon you? Have all humans ever considered this?
Because all living beings, plants and animals, are my children, and it is the duty of parents to nurture and care for their offspring. But don't children have any responsibilities? In this age of Kali Yuga, there are very few children who properly care for their parents. Some children, if they do anything for their parents, constantly remind them of their favors, repeatedly saying, "I have done so much." But such children don't realize that when they were young, their parents endured immense hardship and suffering to raise them, sacrificing their own meals to feed their children their favorite foods, even giving them their own portion. They wore old clothes themselves so that their children could always wear new ones, and they educated them and made them capable so that their children would not have to suffer the same hardships that their parents did.
But when those same children grow up and become independent, if they do something for their parents, they repeatedly remind them of the favor. How can they forget who held their hand and taught them to walk when they couldn't even stand properly on their own two feet? Now that you are independent, have learned to walk, and are earning money, you are making the mistake of embarrassing your parents by reminding them of your supposed favors. This is a duty, an obligation of every child; there should never be any arrogance or sense of charity involved. Even if you accumulate millions in wealth, it cannot compare to the love and compassion of your parents, because parents are priceless. Those children are truly fortunate who get the opportunity to do something for their parents.
This is the essence of life; the door to success opens for you only through your parents.
There's one thing I want to say to the whole world today: if you do something for your elders, your parents, if you serve and care for them, and if you never feel that you've done too much for them, then understand that you are under God's protection. This means you have understood the true purpose of life, and you will never be disappointed because you have attained a wealth that takes many lifetimes to acquire.
I know very well what grandparents and parents mean; their absence can never be filled, no matter how much service you render. Nothing can compare to their love and affection. Even today, when I remember them, I just wish I could bring my grandparents back, but that's impossible. That's the way of the world; those who leave this world never return. Only memories remain. Therefore, always remember my words: never, ever hurt the feelings of your elders.


