आज का भटकता युवा।Today's Wandering Youth.

World Of Winner
0



कोई भी समस्या खुद चल कर सामने नहीं आती,जब तक हम समस्याओं को खुद उत्पन्न नहीं करते। समस्या में ही समाधान निहित है बस कोशिश करने की देर है। मान लो आपका दिमाग कई बातों और विचारों से भरा पड़ा है ऐसे में आपको क्या कभी कोई समाधान या सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है ? जब हमारी आँखों में थोड़ी धूल चली जाती है तो हमें सब कुछ धुंधला नजर आता है। फिर ऐसे में जब आपकी दृष्टि बुरी चीजों पर केंद्रित रहेगी फिर आप अच्छे और बुरे में भेद कैसे जान पाओगे ?


आप कभी अच्छे लोगों की परख नहीं कर पाओगे क्योंकि आपका दिमाग और आपकी दृष्टि सदैव गलत चीजों पर केंद्रित रही है आपको अच्छे भी बुरे नजर आएंगे अर्थात सर्वप्रथम आपको खुद को बेहतर बनाना होगा,अपने दिमाग को गलत और बुरे विचारों से मुक्त रखना होगा अपनी दृष्टि को सदैव बुरी चीजों से दूर रखना होगा तभी आप एक बेहतर जीवन का आनंद महसूस कर पाएंगे। 

* आज कल के युवाओं को उचित अनुचित का ज्ञान क्यों नहीं ?

बचपन से बड़े होने तक हमें जैसी परवरिश,शिक्षा,संस्कार प्राप्त होते है हम बिल्कुल वैसे ही ढ़लने लगते है। इसलिए हर माता पिता को अपनी हर संतान को बचपन से ही उचित अनुचित की परिभाषा से अवगत अवश्य कराना चाहिए अन्यथा आगे चल कर उनकी संतान सही दिशा से भटक सकती है जिससे ना सिर्फ संतान के जीवन पर बल्कि माता पिता और पूरे परिवार के जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।  

* क्यों है आज के युवाओं के जीवन में भटकाव ?

अच्छी सोच और अच्छी आदतें हमारे जीवन का वो आईना है जो हमारे चरित्र पहचान और छवि को दुनिया के समक्ष उजागर करता है। इसलिए हमें बुरी और गलत आदतों को सदैव खुद से दूर रखना चाहिए क्योंकि ये कभी हमारे जीवन को सही आयाम तक नहीं पहुंचा सकता। हमारा करियर तभी सफल होता है जब हमारा दिमाग शांत और एकाग्र हो।  

आज कल के युवा अपने बड़े बुजुर्गों को तथा माता पिता को समय नहीं देते कुछ युवा तो जानबूझ कर ऐसा करते है और कुछ व्यस्त होने के कारण ऐसा करते है। सदैव याद रखे बड़े बुजुर्गों के आशीष के बिना हमारा जीवन निरर्थक है,जिस  घर में माता पिता बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों से प्रसन्न रहते है उस घर में कभी अशांति और दुख का डेरा नहीं रहता बल्कि सुख शांति और प्रसन्ता का माहौल बना रहता है। 

मगर आज कल के युवा ना तो अपने माता पिता का सम्मान करते है और ना तो उनके अहमियत को समझते है यही कारण है जो आज के युवा सही राह से भटक गए है और गलत रास्ते पर चल पड़े है। 

सच्चा मित्र तुम्हें कभी गलत और बुरी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित नहीं करेगा यदि कोई तुम्हें गलत आदतों को अपनाने के लिए मजबूर करता है तो मान लेना उससे बड़ा तुम्हारा कोई और शत्रु हो ही नहीं सकता। 

कुछ दाग आसानी से नहीं मिटते है धीरे-धीरे उनके निशान मिटते है,मगर कुछ दाग ऐसे भी होते है जो तमाम उम्र तथा मरने के बाद भी हमेशा के लिए अपना निशान छोड़ जाते है। इसलिए जीवन को किस दिशा में ले जाना है तथा आगे का परिणाम क्या हो सकता है इसका विचार अवश्य कर लेना चाहिए अन्यथा फिर पछताने से कोई लाभ नहीं। 



Author-🔥Snehajeet Amrohi






No problem ever presents itself unbidden; it arises only when we ourselves create it. The solution lies inherent within the problem itself; it merely awaits our effort to uncover it. Imagine that your mind is cluttered with a multitude of thoughts and ideas; in such a state, could you ever hope to find a solution or receive proper guidance? When even a speck of dust enters our eyes, everything appears blurred to us. Similarly, if your gaze remains fixed upon the negative aspects of things, how will you ever be able to distinguish between what is good and what is bad?

You will never be able to discern good people, for your mind and your gaze have always remained focused on the wrong things. Even good people will appear bad to you; therefore, you must first improve yourself. You must keep your mind free from negative and harmful thoughts, and you must always avert your gaze from negative things—only then will you be able to experience the joy of a better life.

* Why do today's youth lack the knowledge of what is right and wrong?

From childhood through adulthood, we gradually mold ourselves to mirror the upbringing, education, and values ​​we receive. Therefore, every parent must, from an early age, acquaint each of their children with the distinction between right and wrong; otherwise, their children may eventually stray from the right path—a deviation that could have a detrimental impact not only on the children's own lives but also on the lives of the parents and the entire family.

* Why is there a sense of aimlessness in the lives of today's youth?

Positive thinking and good habits serve as the mirror of our lives, reflecting our character, identity, and image to the world. Therefore, we must always keep bad and negative habits at bay, as they can never steer our lives toward the right trajectory. Our career can only truly flourish when our mind is calm and focused.

Nowadays, young people do not devote time to their elders and parents; while some do so deliberately, others do so simply due to their busy schedules. Always remember that without the blessings of our elders, our lives are devoid of meaning. In a home where parents and elders are pleased with their children, discord and sorrow never take root; instead, an atmosphere of happiness, peace, and contentment prevails.

However, today's youth neither respect their parents nor appreciate their significance. This is the very reason why the youth of today have strayed from the righteous path and embarked upon the wrong course.

A true friend will never encourage you to adopt wrong or bad habits. If anyone compels you to embrace such habits, you can be certain that you have no greater enemy than that person.

Some stains do not fade easily; their traces vanish only gradually over time. However, there are certain stains that leave an indelible mark—one that persists throughout one's entire life and even beyond death. Therefore, one must carefully consider the direction in which one is steering one's life and contemplate the potential consequences that lie ahead; otherwise, there is no point in regretting it later.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)