जीवन का एक कड़वा सच। A Bitter Truth Of Life.

World Of Winner
4






तो क्या हुआ जो औरों की तुलना में नाम और शोहरत नहीं कमाया,

अच्छे कर्मो और परिश्रम के बावजूद मैंने अधिक धन नहीं कमाया,

जो गवाया है सबने वो कमाया है मैंने,

अच्छी सोच और अच्छे कर्मो से ईश्वर को पाया है मैंने,

अपनों के दिल में एक खास जगह बनाया है मैंने। 


जरूरी नहीं हर अच्छाई के लिए पुरस्कार हो,

कामयाबी का रास्ता सबके लिए एक समान हो,

कभी-कभी तिरस्कार भी हमें बहुत कुछ सीखा जाते है,

अपनों में छिपे गैर और गैरो में छिपे अपनों को सामने ले आते है। 


चेहरे पर झूठ का नकाब और दिल में नफरत का सैलाब आज वही सबकी नजरो में अच्छे बने फीर रहे है,

एक हम है जो सच के लिए आज भी अकेले लड़ रहे है,

फिर भी न जाने क्यों लोग हमारी खामोशी से जल रहे है। 


जो पैसा तुम्हें अपनों का दुश्मन बना दे वो पैसा किसी काम का नहीं,

पैसो के लिए जो अपने ईमान को बेच दे वो इंसान कहलाने के योग्य नहीं। 


परिवार का मतलब अब संसार भूल गया,

भाई-भाई का प्यार बस  नाम का रह गया,

देख कर संसार की ये दुर्गति, संसार को बनाने वाला भी हैरान रह गया। 


मुझे इस बात का गम नहीं कि बहुत कम लोग मुझे जानते है,

 मुझे इस बात का भी गम नहीं कि मेरी अच्छाई को लोग नकारते है,

जब ईश्वर के न्याय पर लोग सवाल उठाते है, 

ऐसे लोगो को क्या पता कि इंसानियत किसे कहते है ?


कुछ लोग कहते है अच्छा बन कर ज्ञान अर्जित कर तुम्हें कौन सा पुरस्कार मिल गया,

अब उन्हें कैसे समझाऊ की कुछ कर्मो का पुरस्कार नहीं होता, 

यदि ऐसा न होता तो इस संसार को बनाने वाले के लिए भी कोई न कोई पुरस्कार अवश्य होता। 


Snehajeet Amrohi✍







So what if I haven't earned as much name and fame as others, and despite my good deeds and hard work, I haven't accumulated much wealth? What others have lost, I have gained; I have found God through good thoughts and good deeds, and I have created a special place in the hearts of my loved ones.


It's not necessary that every good deed is rewarded, nor is the path to success the same for everyone. Sometimes, even rejection teaches us a great deal, revealing the strangers hidden among our loved ones and the loved ones hidden among strangers.


With a mask of lies on their faces and a flood of hatred in their hearts, they are the ones who are considered good in everyone's eyes today. And then there's us, still fighting alone for the truth, yet for some reason, people are jealous of our silence.


Money that turns you against your loved ones is worthless, and a person who sells their integrity for money is not worthy of being called a human being.


The world has now forgotten the true meaning of family, the love between brothers has become merely a name, and seeing this deplorable state of the world, even the creator of the world is left astonished.


I don't regret that very few people know me, nor do I regret that people disregard my good qualities. When people question God's justice, what do such people know about what humanity truly means?


Some people ask, "What reward did you get for being good and acquiring knowledge?" How do I explain to them that some deeds don't have a reward? If that weren't the case, then the creator of this world would surely have received some reward as well.

Post a Comment

4Comments

  1. बहुत ही सुन्दर पंक्तियों में पिरोया है आपने सफलता और असफलता को , पैसा और उपलब्धि किसी काम की नहीं जब की मनुष्य के आचार, विचार और व्यावहार अच्छे नहीं । अति उत्तम शब्दावली है ।💪💪
    फिर भी ना जाने क्यों लोग हमारी खामोशी से जलते हैं। ये लाइन मैंने मेरी एक शायरी में एक साल पहले लिखी थी । 👍👍👍👍👍

    ReplyDelete
    Replies
    1. जब हमारी वाणी किसी को चुभती है, यदि बात सत्य की हो, फिर भी लोग झूठी दुनिया को सुनना पसंद करते है, इसलिए खामोश रहना बेहतर होता है क्योकि अधिक बोलने से हम अपनी अहमियत खो देते है।

      Delete
  2. Absolutely Right...💯👍👍

    ReplyDelete
Post a Comment