(toc) #title=(Table Of Content)
1. जिंदगी में कुछ विपरीत परिस्थितियां एक सबक बन कर आती है।
मनुष्य के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है जिससे मनुष्य बहुत कुछ सीखता है यदि हमारे जीवन में परिस्थितियां विपरीत ना होती तो हमारे अपनों में छिपे बेगाने की असलियत हमारे आँखों के सामने ना आती। जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है एक अनजान रास्ते से हमारी पहचान कराती है।
जिंदगी भी क्या खेल खेलती है कभी हमारे अपने को हमारा बेगाना बना देती है कभी किसी बेगाने को हमारा अपना बना देती है। बचपन से युवा होने तक हमारी जिंदगी कितनी बदल जाती है, क्या वो बचपन के दिन थे जब हम यही सोचते थे काश हम जल्दी बड़े हो जाए मगर जब हम बड़े हुए तो ये जाना कि हमारा बचपन ही सही था जब हमें लोगों को समझने का हुनर नहीं था कमसे कम उन दिनों हम खुश तो रहते थे आज बड़े होने पर हमने लोगों को समझना शुरू किया तो हमें पता चला इस दुनिया में हर रिश्ता बस नाम का रह गया है क्योकि हमारे रिश्ते के बीच अब अहंकार और नफरत दीवार बन कर खड़ा हो गया है। पैसा अब हर रिश्ते को बना रहा और पैसा ही हर रिश्ते को तोड़ रहा, किसके दिल में क्या है अब ये जानना आसान नहीं रहा।
2. जीवन में परिस्थिति न बदले तो क्या करें ?
आज अपने ब्लॉग में इस लेख को लिखने का यही उदेश्य है कि आप इस अनसुलझी पहेली से बाहर निकल सके। आप ना तो जिंदगी से जीत सकते है और ना ही जिंदगी की परिस्थितियों को अपने अनुसार बदल सकते है, इसलिए बेहतर होगा आप अपने जीवनशैली को बदल दे आप खुद को बदल दे क्योकि सबको बदलना भले ही हमारे वश में नहीं मगर खुद को बदलना बेशक हमारे वश में है।
3. गम से उभरने का रास्ता।
किसने कहा आपसे कि आपकी खुशियां किसी और की मोहताज है, यदि आप ठान लो तो कोई ऐसा इस दुनिया में नहीं जो आपको दुखी कर सके आपकी आँखों में आंशु ला सके। आपने खुद ही अपनी तमाम खुशियों को दूसरों का मोहताज बना रखा है।हमारे देश में ना जाने कितने ऐसे युवा है जो खुद को डिप्रेशन का शिकार बना चुके है उन युवाओं के लिए इतना ही कहना चाहूंगी '' बहुत मुश्किल से मिलती है ये जिंदगी, बहुत कीमती होती है ये जिंदगी, इसकी कीमत को समझो, अपनी अहमियत को समझो अपने जज़्बात में खो कर अपनी जिंदगी को कभी दांव पर लगाने की ना सोचो।

