किस बात की ईर्ष्या,जब जग में सब कुछ है मिथ्या,
चाहे अपना हो या बेगाना, किसी की खुशी देख न पाना,
इतना पढ़ लिख कर भी तुमने अब तक ये न जाना,
ईर्ष्या करने वालों को नहीं मिलता कभी सही ठिकाना।
कभी किसी की सुंदरता न भाए,
कभी किसी की तरक्की तुमसे देखी न जाए,
कभी किसी के ज्ञान का तुम करते अपमान,
फिर कैसे पाओगे तुम जग में सम्मान ?
अंधकार से बाहर आना संभव नहीं, जब तक प्रकाश न हो,
फिर व्यक्ति का ज्ञान कैसे काम आए, जब तक ईर्ष्या का नाश न हो,
यदि नहीं बचा पाए तुम इन विकारों से खुद को,
तो पाओगे अंधकार भरी दीवारो में खुद को,
इस संसार को ईश्वर ने बनाया,
सभी ने अपने कर्मो से मानव स्वरूप पाया,
फिर ईर्ष्या का विकार कैसे तुम्हारे अंदर समाया ?
इसका मतलब ईश्वर की महिमा संसार जान न पाया।
जब दर्पण पर जमी मैल में आप खुद को निहारते है,
उस मैले दर्पण में आप खुद का स्वरूप मैला पाते है,
फिर मन के विकारों के मैल से यदि मुक्ति न पाए,
उसे ईश्वर का वास्तविक परिचय कैसे नजर आए ?
Author- Snehajeet Amrohi✍
Why the envy, when everything in this world is an illusion?
Whether it's your own or someone else's, you can't bear to see anyone happy.
Even after all your education, you still haven't understood this:
Those who are envious never find true peace.
If you can't appreciate someone's beauty,
If you can't bear to see someone's success,
If you insult someone's knowledge,
How then will you ever gain respect in the world?
It is impossible to escape the darkness without light,
How can a person's knowledge be of any use until envy is destroyed?
If you cannot free yourself from these vices,
You will find yourself trapped within walls of darkness.
God created this world,
Everyone attained human form through their actions,
Then how did the vice of envy enter your heart?
This means the world has not understood God's glory.
When you gaze at yourself in a dirty mirror,
You see a distorted reflection of yourself in that tarnished glass,
If you cannot free yourself from the impurities of your mind,
How can you ever perceive the true nature of God?



बिल्कुल सही कहा आपने जो लोग बराबरी नहीं कर सकते वो ईष्या और आलोचना करने में (PHD) कर रहे हैं।
ReplyDelete