कौन से तीर्थ धाम,कौन से भगवान? पहचान न सका मुझे ये संसार। Which Pilgrimage sites, which Gods? This World could not recognize me.

World Of Winner
2




मंदिर जाकर देवी माँ को पूजते हो,माता रानी को अनेकों चढ़ावा चढ़ाते हो,तीर्थ धाम जाकर ईश्वर का ध्यान लगाते हो,नवरात्रि में माता रानी का अनुष्ठान पूजन करते हो, मगर जो तुम्हारे घर में मौजूद है, ''माता पिता,दादा दादी,सास ससुर'' उनका अपमान करते हो,उनका दिल दुखाते हो फिर कैसे मान लू कि तुम दिल से ईश्वर का स्मरण करते हो ? फिर कैसे स्वीकार कर लू जो व्रत और अनुष्ठान का आयोजन करते हो? जब तुम अपने बड़े बुजुर्गो के महत्व और महिमा को नहीं जानते फिर ईश्वर की महिमा को क्या जानोगे ?


यदि तुम अपने घर में मौजूद माता पिता और बड़े बुजुर्गो की कदर और सम्मान करते तो तुम्हें ईश्वर के विभिन्न अनुष्ठान और तीर्थ धाम की कोई आवश्यकता नहीं होती क्योंकि ये जग भूल गया है श्रवण कुमार को उनके निश्छल भाव को जिसकी महिमा का वर्णन ईश्वर भी करते है। जिन्होंने अपने माता पिता को ईश्वर मानकर उनकी सेवा की उनकी देखभाल की मृत्युपरांत भी उन्हें अपने माता पिता का ही स्मरण रहा आज समस्त संसार उनकी महिमा का गुणगान करता है। 


महादेव और महागौरी के पुत्र गणेश जिन्हें प्रथम पूज्य कहा जाता है उन्हें ये उपाधि कैसे प्राप्त हुई ?  जब गणेश ने माता पिता की महिमा को जाना और समझा उनके आज्ञा का पालन किया जब उन्होंने संसार को ये बतलाया समस्त संसार और तीर्थ धाम माता पिता के चरणों में है तब गणेश को सभी देवों से सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ वो प्रथम पूज्य कहलाए। 


समस्त संसार से मैं आज यही कहना चाहूंगी जो संतान अपने बड़े बुजुर्ग और माता पिता को सम्मान देंगे उन्हें प्यार देंगे वहीं संसार में मान-सम्मान पाएंगे यदि माता पिता और बड़े बुजुर्गो का अपमान करेंगे उन्हें सताएंगे वो जीवन में कभी सम्मान नहीं पाएंगे।  



Snehajeet Amrohi✍








You go to temples and worship the goddess, you offer numerous offerings to Mother Goddess, you visit pilgrimage sites and meditate on God, you perform rituals and worship Mother Goddess during Navratri, but you disrespect and hurt the feelings of those who are present in your own home – your parents, grandparents, in-laws. How can I then believe that you truly remember God from your heart? How can I accept the fasts and rituals you perform? When you don't understand the importance and glory of your elders, how will you ever understand the glory of God?


If you respect and honor your parents and elders at home, you wouldn't need any religious rituals or pilgrimages, because the world has forgotten Shravan Kumar and his pure devotion, whose glory is even praised by God. He considered his parents as God and served and cared for them; even after their death, he remembered only his parents. Today, the whole world sings praises of his greatness.


How did Ganesha, the son of Mahadeva and Mahagauri, who is considered the foremost deity to be worshipped, receive this title? When Ganesha understood and appreciated the glory of his parents and obeyed their commands, and when he demonstrated to the world that all the sacred places and the entire universe reside at the feet of one's parents, Ganesha attained the highest position among all the gods and came to be known as the foremost deity to be worshipped.


I would like to say this to the whole world today: those children who respect and love their elders and parents will receive respect and honor in the world. But those who disrespect and mistreat their parents and elders will never find respect in life.

Post a Comment

2Comments

  1. बिल्कुल सही कहा आपने हमारे बुजुर्गों की पूजा ही,इस संसार की सबसे बड़ी पूजा है। लेकिन आज - कल तो माता- पिता वृद्ध आश्रम में और लोग भगवान ढूंढ रहे हैं मंदिरों में। कैसा घोर कलयुग आ गया है?🤔🤔

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी विचारधारा ने मुझे काफी प्रभावित किया,बुजुर्गो का सम्मान करना उनकी अहमियत को समझना ही एकमात्र ईश्वर तक पहुंचने अर्थात उन्हें पाने का मार्ग है जिसे आज इस कलयुग में कुछ लोग भुला चुके है। यही वजह है जो आज तीर्थ धाम और मंदिरों में बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही है लोग ईश्वर के संकेतों को नजरअंदाज कर रहे है।

      Delete
Post a Comment