याद रहे समय बलवान होता है इंसान नहीं,
समय जिसका साथ देता कहलाता महान वही,
जिसके भीतर अपने ज्ञान का अभिमान नहीं,
ऐसा व्यक्तित्व होना सबके बस की बात नहीं।
मत भूलो रे प्राणी तुम्हारा ये अभिमान ही बना रहा तुम्हें अज्ञानी,
एक सूखे तिनके को जो कमजोर समझते है,वही तिनका उनके पाँव में चुभ जाए तो दर्द से सिहर उठते है,
हैरानी की बात ये है कि लोग दूसरों की कमजोरी को देखने के चक्कर में,अपनी कमजोरी भूल जाते है,
ऐसे ही लोग एक दिन अपने मुँह के बल गिरते है।
इस कलयुग की विचारधारा को आज उजागर करती हूँ,
इस दिखावे की भक्ति को मैं आज आईना दिखाती हूँ,
यूं तो लोग ईश्वर को खुश करने के लिए भेंट और चढ़ावा चढ़ाते है,
मगर ईश्वर की बनाई दुनिया में वो हर पल दूसरों की निंदा करते है,
फिर किस मुँह से वो ईश्वर के समक्ष आते है ? क्या दिखावे की भक्ति और गुणगान करते है ?
जिसके हाथों में है जग की बागडोर आज उसे ही समझ रही ये दुनिया कमजोर,
इसे मैं अज्ञानता कहू या अभिमान ? उसके परिचय से जो है आज सब अनजान,
ये तो है एक विधि का विधान कब किस रूप में मिल जाएंगे भगवान,
जिसे तुम समझ रहे नादान उसकी महिमा का बखान करते सारे वेद और पुराण।
डरना है तो अपने बुरे कर्मों से डरो ना कि किसी की ताक़त और हुकूमत से,
यदि चलना है तो धर्म के मार्ग पर चलो ना कि अधर्म के मार्ग पर,
यदि ईश्वर को पाना है तो अपने माता पिता का सम्मान करना सीखो,
फिर एक दिन तुम अपने किस्मत को बदलते देखोगे,
एक दिन तुम ईश्वर को अपने निकट देखोगे।
वो मुझे कभी नहीं समझेंगे जिनके दिल में छल कपट का वास है,
लोगों की कुछ बातों से आज मेरा मन उदास है,
दुख इस बात का नहीं कि किस्मत मुझसे निराश है,
क्योंकि मैं वो सत्य हूँ जिसकी पूरी दुनिया को तलाश है।
Author- 🔱Snehajeet Amrohi✍
Remember, time is powerful, not man.
Only those who are supported by time are considered great.
Those who are not proud of their knowledge are not everyone's cup of tea.
Having such a personality is not everyone can afford it.
Don't forget, O creature, that your pride is what keeps you ignorant.
Those who consider a dry straw to be weak, shudder with pain if that same straw pricks their foot.
The surprising thing is that in their pursuit of seeing the weaknesses of others, people forget their own weaknesses.
These are the people who one day fall flat on their faces.
Today I expose the ideology of this Kaliyuga.
Today I hold a mirror to this superficial devotion.
People offer gifts and offerings to please God,
But in the world God created, they criticize others every moment.
So with what face do they come before God? Do they offer superficial devotion and praise?
The world today considers the one who holds the reins of the world to be weak.
Should I call this ignorance or pride? Everyone is unaware of his identity today.
This is a law of nature. When and in what form will we meet God?
The Vedas and Puranas all praise the glory of the one you consider foolish.
If you have to fear, fear your own evil deeds, not anyone's power or authority.
If you have to walk, walk the path of righteousness, not the path of unrighteousness.
If you want to find God, learn to respect your parents.
Then one day you will see your destiny change.
One day you will see God near you.
Those who harbor deceit will never understand me.
Some things people have said have saddened me today.
I'm not sad that fate has disappointed me,
Because I am the truth the whole world is searching for.


