कहां है मन का सुकून ?Where is the Peace of Mind?

World Of Winner
0




किस सुकून की तलाश में हो तुम ?क्या लोगों की बातों से परेशान हो तुम ?

अब किस पर करें विश्वास जब दिया न किसी ने अकेलेपन में हमारा साथ ?

बेवजह तुम दूसरों पर इल्जाम लगाते हो,अपनी खुशियों के लिए दूसरों से उम्मीद लगाते हो,

किसने रोका है तुम्हें मुस्कुराने से, जिंदगी तुम्हारी है फिर क्यों इसकी कीमत को नहीं समझते हो ?



दुख इस बात का नहीं कि लोग तुम्हें नजरअंदाज करते है,

अफसोस इस बात का है तुम्हारी नजरे क्यों उन्हें ही ढूंढते है,

अरे करने दो लोगों को नजरअंदाज,बदल दो तुम अपना मिजाज,

एक दिन वही लोग तुम्हारे पीछे चलेंगे,जब नाम तुम्हारे होगा शोहरत का ताज। 



लोगों की बातों और तानों से क्या फर्क पड़ता है ?

बिना आग में जले तो हीरा भी नहीं चमकता है,

सफलता का शिखर बस वही छूता है, 

जो गिरकर उठने का हुनर रखता है। 



जैसे बगीचे की शोभा है पुष्प और पेड़-पौधे,

ठीक वैसे घर की शोभा बढ़ जाती है जहां बड़े बुजुर्ग होते, 

खुशकिस्मत है वो जो बड़े बुजुर्गो के साए में पलकर बड़े होते,

काश कुछ लोग माता पिता बड़े बुजुर्गो की अहमियत से अवगत होते,

तो आज इस दुनिया में माता पिता बड़े बुजुर्ग वृद्धाश्रम में नहीं होते। 



माना कि तुम्हारी नेकी का तुम्हें फल नहीं मिला,

इसका मतलब ये नहीं कि खुदा तुम्हारी नेकी और दरियादिली को भूल गया,

कर्मो का खेल बहुत पुराना है,जन्म-जन्म तक कर्मो का ऋण चुकाना है,

तुम्हारी नेकी का फल एक दिन सामने आना है,इसी नेक इरादे से तुम्हें एक दिन ईश्वर को पाना है। 



Author- 💥Snehajeet Amrohi





What peace are you looking for? Are you bothered by what people say?

Who can we trust now when no one has supported us in our loneliness?

You blame others without reason, you expect others to provide for your happiness.

Who has stopped you from smiling? Life is yours, so why don't you understand its value?



The sadness isn't that people ignore you,

The regret is that your eyes always search for them.

Let people ignore you, change your attitude.

One day, those same people will follow you, when your name is crowned with fame.



What difference do people's words and taunts make?

Even a diamond doesn't shine without being burned in fire.

Only those who have the skill to get up after falling can reach the pinnacle of success.



Just as flowers and trees add to the beauty of a garden,

So too, a home is enhanced by the presence of elders.

Fortunate are those who grew up in the shadow of elders.

If only some people were aware of the importance of their parents,

Then parents and elders would not be in old age homes in this world today.



Granted, you haven't received the rewards of your kindness, 

But that doesn't mean God has forgotten your kindness and generosity.

The game of karma is very old; the debt of karma must be repaid over many lifetimes.

The rewards of your kindness will one day be revealed. With this noble intention, you will one day find God.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)