जब सामना होगा तुम्हारा कल्कि से तो समय वहीं ठहर जाएगा क्योंकि कल्कि कोई आम इंसान नहीं वो स्वयं ईश्वरीय अवतार है, न कल्कि को तुम्हारी प्रशंसा चाहिए न ही कल्कि को कोई गुणगान चाहिए, समय जिसके वश में है,उस पर किसी का वश नहीं चल सकता कल्कि के क्रोध का सामना ये संसार सहन नहीं कर सकता।
कभी हुआ नारियों पर अत्याचार,कभी हुआ मासूम बच्चियों का बलात्कार,माता पिता को वृद्धाश्रम छोड़ रहे उनकी संतान,पति कभी पत्नी को पराई स्त्री के लिए धोखा दे रहा,कभी पत्नी पराए पुरूष के लिए पति को धोखा दे रही,खून के हाथों से रंगा हुआ है ये स्वार्थ के रिश्ते निभा रहा संसार रक्तरंजित और अपवित्र हुई ये पावन धरा,प्रकृति से खिलवाड़ कर मानव कैसे चैन की नींद सो रहा ?
भविष्य मलिका से कल्कि को जोड़ते हो,कल्कि कौन है और कहाँ है ये तुम नहीं जानते हो फिर भी कल्कि के नाम से खुद को चर्चित कर रहे हो,नाम कमा रहे हो, जिसे अपना भविष्य नहीं पता वो कल्कि के वर्तमान और भविष्य की बात करते है आए दिन चैनलो पर कल्कि का प्रचार करते है। मानव हो कर तुम दूसरे मानव से घृणा और ईर्ष्या करते हो,दिन-रात पैसा-पैसा करते हो फिर कैसे समझोगे कल्कि को ?और कल्कि की लीला की तुम बात करते हो।
ईश्वर के रहस्य को तुम कभी नहीं समझ पाओगे जिस दिन समझ गए तुम साधारण इंसान नहीं कहलाओगे। कल्कि कोई खेल नहीं वो रहस्यों से परे है,कल्कि को जान सके ऐसा कोई इस धरा पर है ही नहीं। अब भी इंसान समझ नहीं रहा,पाप और अधर्म का मार्ग छोड़ नहीं रहा,अच्छाई का मार्ग अपना नहीं रहा ऐसे में क्या मानव कल्कि का दर्शन पाने योग्य है ?
कल्कि सामने भी आ जाए तो संसार उन्हें पहचान नहीं सकेगा, क्योकि कल्कि की पहचान सबको नहीं हो सकती। उसके लिए खुद को तैयार करना होगा स्वयं में बेहतर बदलाव लाना होगा। कल्कि के माता पिता भी बिना कल्कि के इच्छा के उन्हें पहचान नहीं सकते फिर संसार के लोग कैसे पहचान सकते है ?
सत्य तो ये है यदि ईश्वर भी शक्तिहीन होते तो इंसान ईश्वर को न पूजता,यही सत्य है सब कुछ स्वार्थवश करते है लोग बिना स्वार्थ के कोई रिश्ता नहीं निभाता आज यही हो रहा इसी का नाम कलयुग है। आसुरी प्रवृति मनुष्य के भीतर मौजूद है वो दोष दूसरे पर देते है। मैंने बहुत कुछ देखा और महसूस किया है,जब आदिशक्ति को सती बनकर प्रेम के सम्मान को कायम रखने के लिए जलना पड़ा,पार्वती बनकर त्याग और सम्पर्ण से अपने प्रेम को प्रमाणित करने के लिए वर्षो तक तपना पड़ा,संसार के लिए अपने अर्धांग महादेव शिव से बारंबार बिछड़ना पड़ा,क्योकि एक तरफ अर्धांगनी और दूसरी तरफ जगतमाता का फर्ज निभाना था। बार-बार शक्ति को ही त्याग करना पड़ता है फिर भी उसके त्याग को संसार भूल गया।
सुख चैन खुशी क्या होती है ये संसार नहीं समझ सकता, क्योकि मोहमाया से संसार बाहर आया ही नहीं फिर कैसे कल्कि को कोई जान और पहचान सकता है ? कलयुग का कालचक्र कब खत्म हो जाएगा कोई नहीं जानता और भविष्य मलिका की बात करता है संसार तो मैं बता दू कि ईश्वर का कोई भुत,भविष्य और वर्तमान बता दे ऐसा कोई इस धरा पर जन्मा नहीं। कल्कि एक बहुत बड़ा रहस्य है उन्हें जबतक संसार पहचानेगा तबतक कलयुग समाप्त हो चुका होगा।
When you face Kalki, time itself will stand still, because Kalki is no ordinary human being; he is a divine incarnation. Kalki neither desires your praise nor seeks any adoration. He who controls time cannot be controlled by anyone. This world cannot withstand the wrath of Kalki.
Women are subjected to atrocities, innocent girls are raped, children abandon their parents in old age homes, husbands betray their wives for other women, and wives betray their husbands for other men. This world, driven by selfishness, is stained with blood, and this sacred land has become blood-soaked and impure. How can humanity sleep peacefully after playing such havoc with nature?
You connect the prophecies of the Bhavishya Malika to Kalki, but you don't know who Kalki is or where he is, yet you're using his name to gain fame and recognition. Those who don't even know their own future talk about Kalki's present and future, constantly promoting him on television channels. As human beings, you harbor hatred and envy towards other humans, and you're obsessed with money day and night. How can you possibly understand Kalki? and Yet you talk about Kalki's divine play.
You will never understand God's mystery; the day you do, you will no longer be an ordinary human being. Kalki is not a game; he is beyond all mysteries. There is no one on this earth who can truly know Kalki. Even now, humanity is not understanding, not abandoning the path of sin and unrighteousness, and not embracing the path of goodness. In such a state, is humanity worthy of receiving Kalki's divine vision?
Even if Kalki were to appear before them, the world would not recognize him, because not everyone can recognize Kalki. One must prepare oneself and bring about positive changes within oneself to be able to recognize him. Even Kalki's own parents cannot recognize him without his consent, so how can the people of the world recognize him?
The truth is, if God were powerless, humans wouldn't worship Him. That's the reality; people do everything out of self-interest. No one maintains a relationship without selfish motives. This is what's happening today; this is the age of Kali Yuga. Demonic tendencies reside within humans, and they blame others for their own faults. I have seen and experienced much. When the primordial goddess had to burn herself as Sati to uphold the honor of love, and as Parvati, she had to endure years of penance and sacrifice to prove her love, she had to be separated repeatedly from her consort, Lord Shiva, for the sake of the world, because she had to fulfill her duties both as a wife and as the mother of the universe. Time and again, it is Shakti (the divine feminine energy) who has to make sacrifices, yet the world has forgotten her sacrifices.
The world cannot understand what true peace, contentment, and happiness are, because it has never escaped the clutches of illusion and attachment. How then can anyone truly know and recognize Kalki? No one knows when the cycle of Kali Yuga will end, and while the world talks about future prophecies, let me tell you that no one has ever been born on this earth who can reveal God's past, present, and future. Kalki is a great mystery; by the time the world recognizes him, Kali Yuga will already be over.

.jpg)
