ये घनी अंधेरी रात मिट जाएगी,
सबके चेहरे पर छाई उदासी दूर कर जाएगी,
अपने उम्मीद को कभी कम मत होने देना,
यही उम्मीद तुम्हें कामयाबी तक ले जाएगी।
जैसे आईना तुम्हें अपना असल चेहरा दिखाता है,
वैसे तुम्हारा मन दूसरों को तुम्हारा असल परिचय कराता है,
इसलिए अपने मन को कभी मैला मत होने देना,
क्योकि तुम्हारा मन ही तुम्हें ईश्वर से साक्षात्कार कराता है।
माना कि जगत में पाप और अधर्म का बोलबाला है,
यहां ज्यादातर दिखावे का भक्ति करने वाला है,
मगर ईश्वर से कहाँ कुछ भी छिपने वाला है,
इसी पाप और अधर्म को मिटाने वो अवतार आनेवाला है।
प्रतिदिन हो रहा सूर्य और चाँद में बदलाव,
प्रतिदिन हो रहा ऋतुओं में ठहराव,
प्रकृति में कुछ तो बदलाव आ रहा है,
एक अंत के साथ एक नया आरंभ हो रहा है।
कलयुग का परमसत्य संसार नहीं जानता,
अपनों के बीच रहकर कोई अपनों को नहीं पहचानता,
आज हर रिश्ता स्वार्थ और लालच पर टिका है,
पैसों के लिए ही आज धर्म और ईमान बिका है।
आज नहीं तो कल उसे आना ही था,
अंधकार में बनकर प्रकाश उसे छाना ही था,
अधर्म और अत्याचार पर बनकर तलवार उसे टूटना ही था,
हर दिल में इंसानियत को जगाने,
इस धरा पर लेकर एक अवतार,
उसे एक ना एक दिन आना ही था।
हर सुने मन का अंधकार मिटाने वो आ रहे है,
इस संसार की बागडोर संभालने वो आ रहे है,
पाप और अधर्म से इस धरा को मुक्त कराने वो आ रहे है,
टूटे दिलों में फिर से जगाने विश्वास वो आ रहे है,
प्रकृति की काया को बदलने वो आ रहे है।
Ψ Snehajeet Amrohi✍
This dark, gloomy night will pass,
The sadness on everyone's faces will fade away,
Never let your hope diminish,
This very hope will lead you to success.
Just as a mirror shows you your true face,
Your mind reveals your true self to others.
Therefore, never let your mind become impure,
Because your mind is what connects you to God.
It is true that sin and unrighteousness prevail in the world,
Most people here only pretend to be devout,
But nothing can be hidden from God,
And to eradicate this sin and unrighteousness, He is coming in the form of an incarnation.
The sun and moon are changing every day,
The seasons are becoming stagnant,
Something is changing in nature,
A new beginning is unfolding with an end.
The ultimate truth of the Kali Yuga remains unknown to the world,
Living among loved ones, no one recognizes their own,
Today, every relationship is based on selfishness and greed,
For money alone, religion and integrity have been sold.
Sooner or later, he had to come,
To dispel the darkness and bring light,
To strike down injustice and tyranny like a sword,
To awaken humanity in every heart,
Taking an incarnation on this earth,
He was destined to come one day.
He is coming to dispel the darkness from every troubled heart,
He is coming to take the reins of this world,
He is coming to free this earth from sin and unrighteousness,
He is coming to rekindle faith in broken hearts,
He is coming to transform the very essence of nature.

.jpg)

आपने इस दुनिया की सच्चाई को , बहुत
ReplyDeleteही सुंदर पंक्तियों में प्रस्तुत किया है । इस
चतुर युग में लोग दिखावा बहुत करन लगे हैं
छल - कपट बहुत करने लगे हैं , लेकिन वो
मूर्ख यह भूल रहे हैं कि इस ब्रह्माण की
दिव्य शक्तियां हर क्षण अच्छे - बुरे कर्मों के
लिए नियंतर कार्यशील हैं।
इन पंक्तियों में छिपे गूढ़ रहस्यों को समझा आपने,आपका दिल से शुक्रिया।
Delete