चाहे कोई किसी भी कुल या धर्म से हो,
उसमे छोटे बड़े का कोई भेद न हो,
समझो या न समझो मगर यही सच्चाई है,
एक ही ईश्वर ने बनाया सबको फिर क्यों ये लड़ाई है ?
सूरज की किरणें जब बिखरती है,वो सारे जहान को रोशन करती है,
संसार में भेदभाव रखने वालों क्या तुम्हारी मति फीर आई है ?
जब प्रकृति की ऊर्जा कण-कण में समाई है,
फिर ज्ञान हासिल कर के भी क्यों तुम्हारे भीतर अज्ञानता समाई है ?
जब मृत्यु समीप आती है,प्रत्येक कर्मो की किताब खोल देती है,
अंत भला तो सब भला बस कहने की बात होती है,
तुम्हारे कर्मो से ही जन्म और मृत्यु जुड़ी होती है,
सत्य तो यही है,फिर क्यों दुनिया मृत्यु पर रोती है ?
जब ईश्वर को समझना इतना आसान नहीं,
फिर तुम ईश्वर की महिमा और गरिमा को क्या समझोगे ?
माता पिता में बसे है भगवान, तुम उस भगवान को घर से निकालोगे,
ये मत भूलना तीर्थ धाम 56 भोग चढ़ाकर तुम अपने पापों से मुक्त हो जाओगे,
बहुत जल्द तुम ईश्वर के वास्तविक परिचय से रूबरू हो जाओगे।
आज इंसान ही इंसान को देखना नहीं चाहता,
चंद पैसे दौलत के लिए इंसान का ईमान बिक जाता,
देख रहा तुम सबको वो, जिसने इस संसार को बनाया,
माया में उलझे कलियुग के मानव,
वो है यही कहीं मगर उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।
जाग जाओ कलयुग के मानव अब समय नहीं शेष,
यही कहीं घूम रहे वो बदल कर अपना भेष,
समय रहते अपना लो अच्छे कर्म और उपदेश,
क्योंकि सबके कर्मो से परिचित है वो लीलाधारी महेश।
Author- 🔱Snehajeet Amrohi✍
No matter what caste or religion someone belongs to,
There should be no distinction between high and low,
Whether you understand it or not, this is the truth,
The same God created everyone, so why this conflict?
When the sun's rays scatter, they illuminate the entire world,
O those who harbor discrimination in this world, have you lost your senses?
When nature's energy is present in every single particle,
Why then, even after gaining knowledge, does ignorance still reside within you?
When death approaches, it opens the book of all deeds,
"All's well that ends well" is just a saying,
Your birth and death are linked to your deeds,
This is the truth, so why does the world weep over death?
When understanding God is not so easy,
How will you comprehend God's glory and majesty?
God resides in your parents, yet you cast that God out of your home,
Don't forget that offering 56 dishes at pilgrimage sites won't absolve you of your sins,
Very soon, you will come face to face with the real introduction of God.
Today, humans don't even want to look at each other,
For a few coins and wealth, a person's integrity is sold,
He who created this world is watching you all,
O people of Kali Yuga, entangled in illusion,
He is here somewhere, but no one has recognized him.
Wake up, O people of Kali Yuga, there is no time left,
He is roaming around somewhere, disguised in a different form,
Embrace good deeds and teachings while there is still time,
For that Divine Lord Mahesh is aware of everyone's deeds.

