कल्कि अवतार तक पहुंचने का रास्ता। The path to reach Kalki Avatar.

World Of Winner
0



आज नहीं तो कल तुम्हें इस पुरातन सत्य से अवगत होना ही होगा,

ईश्वर से कुछ भी छिप नहीं सकता समय रहते तुम्हें सुधरना ही होगा,

यूँही नहीं कहलाते वो तीनो लोको के स्वामी समस्त जगत बना उनका अनुगामी,

सतकर्मो में लिप्त अवगुणों से रहित निर्दोष है जो,केवल वही समझ सकता है इस अवतार की कहानी।

 


क्यों है अशांत तुम्हारा मन ?क्योंकि मान लिया तुमने सब कुछ है केवल धन,

आज अच्छे कर्मो को कौन अपनाता है ? अपना परिवार ही क्यों शत्रु बन जाता है ?

ये तब होता है जब तुम्हारे अंदर अहंकार बस जाता है,मानव बुरे विकारो का शिकार हो जाता है,

तभी  मानव ईश्वर से दूर हो जाता है,अच्छा और बुरा क्या है मानव ये भूल जाता है। 



अधर्म की आयु अब खत्म होने को है,

क्योंकि धर्म का पताका अब लहराने को है,

कब तक कलि का साथ निभाओगे कलयुग के मानव?

तैयार हो जाओ क्योंकि अब कल्कि का आगमन होने को है। 



मृत्यु जब नजदीक आती है,तब प्रत्येक कर्मो की एक झलक सामने ले आती है,

फिर ये धन दौलत जायदाद शान और ताकत कुछ भी काम नहीं आती है,

क्योंकि जन्म मृत्यु सब ईश्वर के हाथ है,मगर तुम्हारे कर्मो पर केवल तुम्हारा अधिकार है,

याद रहे बुरे कर्मो को अपनाने वाला प्रत्येक जीव ईश्वर का गुनहगार है। 



ये उस महाशक्ति की पावन गाथा है, समस्त ब्रह्मांड जिसके भीतर समाता है,

भस्म से करते जो श्रृंगार,लेकर आए इस धरा पर वो मानव रूप में अवतार,

देख कर कलि का अत्याचार,इस धरा से अधर्म और पाप को मिटाने आ रहे कल्कि अवतार,

अब भी समय है छोड़ दो पाप और अधर्म का कारबार, क्योंकि कुविचारों का अंत करने आ रहे कल्कि अवतार। 


Author- 🔱Snehajeet Amrohi✍






If not today, then tomorrow you will have to become aware of this ancient truth.

Nothing can be hidden from God; you must reform in time.

He is not called the Lord of the Three Worlds for nothing; the entire universe follows him.

Only those who are innocent, free from vices, and engaged in good deeds can understand the story of this incarnation.



Why is your mind restless? because You've accepted that money is everything.

Who practices good deeds these days? Why does one's own family become one's enemy?

This happens when ego takes hold within you, and a person falls prey to evil vices.

That is when man gets away from God, man forgets what is good and what is bad.


The age of unrighteousness is about to end,

Because the flag of righteousness is about to be hoisted,

How long will you, humans of Kaliyuga, continue to side with Kali?

Get ready, for Kalki is about to arrive.



When death approaches, it brings to light a glimpse of every deed.

Then, wealth, property, prestige, and power are of no use.

For birth and death are all in God's hands, but only you have control over your actions.

Remember, every person who engages in evil deeds is guilty before God.



This is the sacred saga of that great power, within whom the entire universe is contained.

He adorned himself with ashes and brought this incarnation to this earth in human form.

Seeing the atrocities of Kali, the Kalki avatar is coming to eradicate unrighteousness and sin from this earth.

There is still time, abandon the practice of sin and unrighteousness, for the Kalki avatar is coming to end evil thoughts.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)