पैसा या इंसानियत। Money or Humanity.

World Of Winner
By -
0



पैसा यदि हर जरूरत को पूरा करता है तो क्या पैसे से कोई किसी का सच्चा प्यार हासिल कर सकता है ? क्या पैसे से कोई मौत को टाल सकता है ? क्या पैसे से कोई भगवान को प्राप्त कर सकता है ? क्या पैसा तुम्हें चैन की नींद सुला सकता है ? हरगिज नहीं पैसा तुम्हारे बस कुछ जरूरतों को पूरा कर सकता है मगर पैसे से ना तो कोई सच्चा प्यार पा सकता है ना तो मरे हुए इंसान को जिंदा कर सकता है ना तो पैसे से कोई भगवान को प्राप्त कर सकता है।  


इसलिए संसार वासियों अब भी वक्त है सुधर जाओ अन्यथा एक दिन तुम्हारा लालच और अहंकार ही तुम्हारे विनाश का कारण बनेगा। 


आज के वर्तमान इस कलयुग में बहुत से लोग धन दौलत पैसा रहने के बावजूद इतने लालची और अहंकारी हो गए है वो ये मानते है कि पैसे से उन्होंने भगवान को भी खरीद लिया है मगर ऐसे अज्ञानी मूर्खो को नहीं पता कि आज यदि तुम्हारे पास सब कुछ आया है तो वो ईश्वर की ही देन है जिसे तुम अज्ञानवश अपने बदौलत समझने की मूर्खता कर रहे हो और मासूम लोगों को खुद से छोटा समझने की भूल कर रहे हो, यदि तुम पैसे और जायदाद हासिल करने से खुद को महान और ईश्वर तुल्य समझने की अज्ञानता करोगे तो एक दिन मुँह के बल गिरोगे। याद रखो चाहे अमीर हो या गरीब सबके लिए ईश्वर एक समान है चाहे तुम कितने दौलतमंद हो जाओ तो भी तुम आसमान को नहीं छू सकते तुम्हारे पांव हमेशा धरती पर ही रहेंगे ना की आसमान पर। 


जीवन में हमेशा एक बात स्मरण रखना अधिक पैसे की चाह में इंसान सही राह भूल जाता है,क्योंकि पैसे की चाह में इंसान अच्छे बुरे की परख भी भूल जाता है इसी कारण इंसान हर रिश्ते को बस पैसों से तोलना शुरू कर देता है जिससे वो सबकी नजरों से गिर जाता है क्योंकि जो पैसा आज तुम्हारे पास है कल वही पैसा किसी और के पास होगा मगर अपनों का प्यार और साथ सदैव तुम्हारे साथ केवल तुम्हारा बनकर रहेगा। 


यदि फिर भी तुम्हारी आंखो से अहंकार और लालच की पट्टी नहीं हटी तो एक सवाल करती हूँ '' क्या तुम पैसों से दिन को रात और रात को दिन में बदल सकते हो?'' क्या तुम पैसों से अपनी बढ़ती आयु और समय को आगे बढ़ने से रोक सकते हो ?



Author- 🔱Snehajeet Amrohi





If money fulfills every need, can it then enable someone to acquire true love? Can money ward off death? Can money lead to the attainment of God? Can money grant you a peaceful night's sleep? Absolutely not. Money can satisfy only a few of your needs; yet, it can neither procure true love, nor bring the dead back to life, nor lead to the realization of God.


Therefore, O inhabitants of the world, there is still time—mend your ways; otherwise, one day your very greed and arrogance will become the cause of your destruction.


In this modern era—this *Kaliyuga*—many people, despite possessing immense wealth and riches, have become so greedy and arrogant that they have come to believe they have even purchased God with their money. Yet, these ignorant fools fail to realize that if they possess everything today, it is solely a gift from the Divine—a gift they foolishly attribute to their own efforts out of ignorance, thereby committing the error of looking down upon innocent people as their inferiors. If, out of ignorance, you delude yourself into believing you are great or god-like simply because you have acquired money and property, you will one day suffer a humiliating fall. Remember: whether rich or poor, God is the same for everyone. No matter how wealthy you become, you can never touch the sky; your feet will always remain firmly planted on the earth, never in the heavens.


Always remember one thing in life: in the pursuit of greater wealth, a person often loses sight of the right path. This is because the desire for money causes one to lose the ability to distinguish between right and wrong; consequently, one begins to measure every relationship solely in monetary terms, thereby falling in the estimation of others. For the money you possess today may well belong to someone else tomorrow; yet, the love and support of your loved ones will remain with you forever—yours and yours alone.


If, even after this, the blindfold of arrogance and greed has not lifted from your eyes, then let me ask you one question: "Can you, with money, turn day into night and night into day?"Can you use money to stop your aging and the passage of time?

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)