सच्चे प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता,
दिल में सबके लिए एक जज़्बात नहीं होता,
प्यार यदि सच्चा हो तो वो तुमसे कभी बिछड़ नहीं सकता,
दो शरीर एक आत्मा का मिलन आसान नहीं होता।
मेरी इन आंखों को बस तुम्हारा इंतजार है,
हर दिन ऐसे गुजर रहा मानो जैसे साल है,
मेरी खुशियों की चाबी केवल तुम्हारे पास है,
क्या मेरी याद में तुम्हारा भी यही हाल है ?
तुम्हारा साथ पाना मेरी खुशनसीबी है,
मेरी हर सांस में तुम्हारा नाम लेना जरूरी है,
तुम्हारे बगैर मेरी दुनिया बेरंग और अधूरी है,
तुम्हारे संग मेरे लिए अब हर दिन सिंदूरी है।
ख्वाब में भी किसी और को देखना गवारा नहीं,
सिवाय तुम्हारे मेरा कोई ख्वाब होता पूरा नहीं,
कैसे कहु की मेरा हर ख्वाब हो तुम,
ख्वाब को हकीकत बनाने मेरी जिंदगी में आए हो तुम।
Author-💥Snehajeet Amrohi✍
There is nothing greater than true love;
Not everyone possesses the same depth of emotion in their heart.
If love is true, it can never be severed from you;
For the union of two bodies and one soul is no easy feat.
These eyes of mine await only you;
Each day passes as if it were a year.
The key to my happiness lies solely with you,
Do you find yourself in the same state, longing for me?
Having you by my side is my good fortune;
To utter your name with every breath is a necessity;
Without you, my world is colorless and incomplete;
With you, every day now glows with the vibrant hue of vermilion.
I cannot bear to see anyone else, even in my dreams;
Without you, no dream of mine ever comes true.
How can I express that you are my every dream?
You have entered my life to turn those dreams into reality.


