क्या मौजूद है ईश्वर का अस्तित्व ? Does God's Existence Exist?

World Of Winner
0

 ईश्वर का अस्तित्व: एक गहन विश्लेषण। 






आज मैं इस संसार को एक अटल सत्य से परिचित कराना चाहती हूँ जिसे आज के इस बदलते युग में मनुष्य जाति भुला चुके है यदि उन्हें याद रहता या उन्हें वास्तविक और उचित ज्ञान होता तो वो ईश्वर के अस्तित्व और ईश्वर के मौजूद होने का प्रमाण ना मांगते। 


सबसे पहले इस संसार को ये बताना चाहूंगी कि तुम ईश्वर के अस्तित्व का प्रमाण मांगते हो,तुम्हें ये जीवन मिला,तुम्हारे शरीर में जिस शक्ति का संचार हो रहा जिसके दम पर तुम्हारा अस्तित्व टिका है तुम्हारी हर साँस को जो प्राणऊर्जा प्राप्त हो रही वो कहाँ से हो रही है ? यदि तुम अब नहीं समझे तो यकीनन तुम्हारी  शिक्षा और ज्ञान किसी काम का नहीं क्योकि ईश्वर न होते तो संसार न होता,मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो चुका होता,ऋतुओ में परिवर्तन न होता सूरज की रौशनी से समस्त संसार प्रकाशित न होता,न दिन होता न रात्रि होती यदि ईश्वर का अस्तित्व न होता। 


यदि ईश्वर का अस्तित्व है,तो फिर ईश्वर कहाँ है ? 


इसका जवाब है यदि तुम्हारे शरीर से आत्मा को बाहर निकाल दिया जाए तो क्या आत्मा के बगैर तुम्हारे शरीर का कोई महत्व रहेगा ? तुम्हारे प्रश्नों का उत्तर यही छिपा है। आत्मा में ही परमात्मा बसे है जो तुम्हारे भीतर है तुम उसे बाहर तलाश रहे,कभी मंदिर,कभी तीर्थ धाम जा कर उन्हें ढूंढ रहे, जैसे मृग अर्थात हिरण कस्तूरी की तलाश में इधर उधर घूमता है जो उसी के भीतर मौजूद है। 


इस संसार को जो खुद में समेटे हुए है जिसकी वजह से आज मनुष्यों,वनस्पतियों,पशु पक्षियों का अस्तित्व है,बहुत दुख की बात है कि आज यहाँ के मनुष्य ईश्वर के अस्तित्व का प्रमाण चाहते है। इसका अर्थ यही हुआ कि शिक्षित हो कर भी मनुष्य सांसारिक मोहमाया में दिखावे की जिंदगी जी रहे है जिन्हें अपने जीवन का वास्तविक उदेश्य क्या है यही नहीं पता फिर वो क्या ईश्वर के अस्तित्व को जान और समझ पाएंगे? 


समस्या में ही उसका समाधान छिपा है जरूरत है तो बस समस्या से बाहर निकलने का मार्ग तलाशने का, न की समस्या में उलझ कर उसे और बढ़ा देना,ये कोई विकल्प नहीं। 


यदि ईश्वर के साक्षात दर्शन करना चाहते हो तो उससे पहले अपने भीतर के शत्रुओं से बुरे विकार और बुरे कर्मो से स्वयं को मुक्त करो जो इस कलयुग में प्रत्येक मनुष्यों के लिए असंभव है फिर ईश्वर का प्रमाण और ईश्वर का नाम लेना तुम्हें शोभा नहीं देता। 










The existence of God: A Profound analysis.





Today, I want to introduce the world to an undeniable truth that humanity has forgotten in this ever-changing era. If they remembered it, or if they possessed true and proper knowledge, they would not demand proof of God's existence and presence.


First, I want to tell the world that you ask for proof of God's existence, but you have received this life, the power that flows through your body and sustains your existence, the life energy that you receive with every breath—where does it come from? If you still don't understand, then surely your education and knowledge are useless, because if God did not exist, the world would not exist, humanity would have ceased to exist, there would be no change of seasons, the entire world would not be illuminated by the sunlight, there would be neither day nor night if God did not exist.


If God exists, then where is God?


The answer is: if your soul were removed from your body, would your body have any value without the soul? The answer to your questions lies hidden in this. God resides in the soul, which is within you, but you are searching for Him outside, sometimes going to temples, sometimes to pilgrimage sites, just like a deer wanders here and there in search of musk, which is actually present within itself.


This world, which encompasses everything and is the reason for the existence of humans, plants, and animals, is a source of great sorrow because today, people here demand proof of God's existence. This means that even after being educated, people are living superficial lives, caught up in worldly illusions and attachments, unaware of the true purpose of their lives. How then can they ever understand or comprehend the existence of God?


The solution is hidden within the problem itself; all that's needed is to find a way out of the problem, not to get entangled in it and make it worse. That's not an option.


If you wish to have a direct vision of God, then first free yourself from your inner enemies, from evil desires and wicked deeds, which is impossible for every human being in this Kali Yuga.  Therefore, it does not befit you to speak of God or invoke His name.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)